ग्वालियर में दो महिलाओं ने वृद्धा को बातों में फंसाकर रूमाल थमा दिया, फिर गहने उतरवा लिए। इसके बाद वृद्धा को कुछ दूरी पर अपने साथ ले गईं और गहनों की पोटली लेकर गायब हो गई। वृद्धा के पास कागज की कतरन की गड्डी रह गई। यह वारदात दिनदहाड़े महाराज बाड़ा और गांधी गोलंबर के बीच हुई।
