SA vs CAN- कनाडा ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी; कनाडा में भारतीय मूल के 11 प्लेयर्स

0
1

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का नौवां मुकाबला पिछली रनर-अप साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। कनाडा ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। दोनों टीमें टी-20 फॉर्मेट में पहली बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले दोनों टीमें सिर्फ एक बार वनडे में भिड़ी हैं। 2003 वर्ल्ड कप के उस मैच में साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 118 रन से हराया था। कनाडा की टीम में भारतीय मूल के 11 प्लेयर्स हैं। वॉर्म-अप मैच में साउथ अफ्रीका को भारत से 30 रन से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कनाडा को इटली और नेपाल ने हराया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here