Vidisha News: थाना दीपनाखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोपालनगर गांव स्थित लगभग एक हजार वर्ष पुराने विष्णु मंदिर में रविवार रात अज्ञात बदमाशों द्वारा तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। यह प्राचीन मंदिर पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है और आसपास के कई गांवों के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है।
