अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक छोटा विमान व्यस्त सड़क पर आपातकालीन लैंडिंग के दौरान कई गाड़ियों से टकरा गया। पुलिस के अनुसार, विमान में एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए पर्याप्त पावर नहीं बची थी, जिसके चलते पायलट को सड़क पर लैंडिंग करनी पड़ी।
