Indore News: देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर यात्रियों की सुविधा के लिए शुरू की गई फास्टैग पार्किंग व्यवस्था परेशानी का कारण बन गई है। ‘पिक एंड ड्राप’ के लिए सात मिनट और 59 सेकंड की समय-सीमा तय है, लेकिन हकीकत यह है कि निकास द्वार पर लगने वाली वाहनों की लंबी कतार के कारण यह छूट बेमानी साबित हो रही है।
