राजधानी के धरसींवा थाना क्षेत्र में देर रात हत्या कर दी गई। होटल में खाना खाने के दौरान हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें मप्र अनुपपुर निवासी शिव प्रसाद ध्रुव की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो संदेहियों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपित फरार बताए जा रहे हैं।
