बालाघाट जिले के रजेगांव में मारपीट की घटना के बाद तनावपूर्ण स्थिति बन गई है। चार युवकों द्वारा कई लोगों से मारपीट के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव बंद कर दिया और आरोपितों का जुलूस निकालने की मांग उठाई। पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन ग्रामीण सार्वजनिक कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं।
