न्यूजीलैंड vs UAE, चेन्नई में 11वां मुकाबला आज:चेपॉक की स्पिन पिच पर न्यूजीलैंड-UAE की असली परीक्षा

0
1

टी-20 वर्ल्ड कप का 11वां मैच न्यूजीलैंड और UAE के बीच चेन्नई के एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। UAE ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। ग्रुप डी में UAE को पहली जीत की तलाश है, जबकि न्यूजीलैंड दूसरे मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश करना चाहेगा। टीमों का मौजूदा फॉर्म न्यूजीलैंड ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। ग्रुप डी के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 183 रन का लक्ष्य 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। वहीं, UAE को अपनी पिछली टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। अपने घरेलू मैदान पर खेल रही UAE टीम किसी भी मैच में 150 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी थी। टिम साइफर्ट न्यूजीलैंड के टॅाप रन स्कोरर 2024 के बाद से टिम साइफर्ट ने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। वे 29 मुकाबलों में 864 रन बना चुके हैं। तेज गेंदबाज जैकब डफी 50 विकेट लेकर टीम के टॉप बॉलर बने हुए हैं। मुहम्मद वसीम UAE के टॅाप रन स्कोरर UAE से कप्तान मुहम्मद वसीम ने 2024 से 1630 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर 100 रन है। गेंदबाज में जुनैद सिद्द्की 61 विकेट लेकर टॅाप बॅालर हैं। वेदर कंडीशन एमए चिदंबरम स्टेडियम,चेन्नई में मौसम में बादल छाए रहने के साथ गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। टेम्परेचर 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। फिलहाल बारिश की संभावना कम रहेगी।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 UAE: मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, अर्यांश शर्मा, ध्रुव पाराशर, हैदर अली, हर्षित कौशिक, जुनैद सिद्दीकी, मयंक कुमार, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद जोहैब, रोहिद खान, सोहैब खान और सिमरनजीत सिंह। न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चापमन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सइफर्ट, ईश सोढ़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here