सड़क हादसे में युवक की मौत का LIVE VIDEO:दुर्ग में गाय से टकराकर गिरा बाइक सवार, ट्रक के पहिए के नीचे आया सिर

0
3

दुर्ग जिले में बाइक सवार युवक गाय से टकराकर अचानक सड़क पर गिर गया। बगल से गुजर रहे ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। जिससे उसका सिर कुचला गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के उम्दा रोड पर हुआ है। यह हादसा पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक की पहचान सुरडुंग निवासी निलेश कुर्रे के रूप में हुई है। दूसरा युवक घायल है। यह घटना सोमवार दोपहर 3 बजे की है। हादसे जुड़ी तस्वीरें देखिए… संतुलन बिगड़ने से गिरे सड़क पर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। बाइक सवार युवक गाय से टकरा गए और संतुलन बिगड़ने से दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान बगल से गुजर रहे ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में पीछे बैठा युवक आ गया। युवक का सिर ट्रक के पहिए के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि, गाय से टकराने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिरते हैं और ट्रक के नीचे आ जाते हैं। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पीएम के लिए भेजा इस मामले में पुरानी भिलाई थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि, घायल युवक को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। ……………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… ट्रक से कारोबारी को कुचलने का LIVE VIDEO:रोड-क्रॉस करते वक्त टक्कर मारी, पहिए के नीचे आया सिर, घर से 30 मीटर दूर हादसा छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में सड़क क्रॉस कर रहे बाइक सवार व्यवसायी को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में व्यवसायी की मौके पर मौत हो गई। वे बाइक में कुछ सामान लोड कर घर से निकले थे और घर से बमुश्किल 30 मीटर दूर पर यह हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here