भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (BMHRC) में डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर एक महिला की जान बचाई। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट की 36 वर्षीय मरीज के पैन्क्रियाज से 15 से अधिक स्टोन निकाले गए, जिनमें कुछ का आकार दो सेंटीमीटर तक था। डॉक्टरों के अनुसार यह बेहद दुर्लभ और गंभीर स्थिति थी। लंबे समय से असहनीय दर्द से जूझ रही महिला को सफल ऑपरेशन के बाद राहत मिली है।
