मृत्युपूर्व दिए एक वीडियो बयान में जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू ने कहा, गणेश सकरगाये से 50 लाख रुपये का लेन-देन था। पांच साल से ब्याज जमा कर रहा था, फिर भी वे मुझे प्रताड़ित कर रहे थे। मैं उनकी प्रताड़ना से टूट चुका हूं। उन्होंने मेरी बेटी का रिश्ता भी तुड़वा दिया।
