CG News: आरोप है कि दसवीं कक्षा के एक छात्र को सज़ा के तौर पर 100 बार उठक-बैठक कराई गई, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। छात्र चलने-फिरने में असमर्थ हो गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने छात्र को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया है, जहां निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
