मध्य प्रदेश के मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल के परिवार ने पिछले दिनों कथित मूसा गैंग से जान को खतरा बताया था। जमीन के विवाद के कारण विधायक करीब एक महीने से लापता हैं। पुलिस को मूसा गैंग को लेकर कोई सुराग नहीं मिल पाया। इस बीच रीवा में मंगलवार रात मूसा लिखे स्कार्पियो वाहन को देखते ही पुलिस हरकत में आ गई।
