महू तहसील के किशनगंज थाना क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग (Lawrence Bishnoi Gang) के नाम पर 5 करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी दी गई। व्हाट्सएप कॉल के जरिए दी गई इस धमकी के बाद व्यापारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।
