छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में बाक्साइट खनन के एवज में किसानों को दिए जाने वाले मुआवजे में बड़े स्तर पर गड़बड़ी की आशंका सामने आई है। शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर अजीत वसंत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तहसीलदार ममता रात्रे और संबंधित हलका पटवारी को जिला कार्यालय में सलंग्न कर दिया है।
