पुंजापुरा के जिनवानी रेंज में वन विभाग ने सागौन तस्करी के आरोपी वाहन चालक अंकित जामोद को पकड़ा। संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर चोटों के बाद उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि वनकर्मियों ने मारपीट की। कांटाफोड़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
