MP News: मप्र सहित कई राज्यों में फॉरेन एक्सचेंज में ट्रेडिंग के नाम पर 3200 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी के मामले में मध्य प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने रैनेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक ऋषिकेश राय को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है।
