भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मैच में बारिश की आशंका:15 फरवरी को कोलंबो में 24 घंटे बारिश का अनुमान; आज श्रीलंका पहुंचेगी टीम इंडिया

0
2

भारत-पाकिस्तान वर्ल्डकप मैच का मजा बारिश बिगाड़ सकती है। टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में दोनों टीमें 15 फरवरी को कोलंबो में भिड़ने वाली हैं, लेकिन इस दिन शहर के 60% इलाकों में बारिश का अनुमान है। अगर ऐसा हुआ तो फैंस क्रिकेट की बड़ी राइवलरी को मिस कर देंगे। टीम इंडिया आज (13 फरवरी) रात 9.30 बजे कोलंबो पहुंच जाएगी। वहीं पाकिस्तान टीम अपने सभी मैच कोलंबो में ही खेल रही है। टीम ने अमेरिका और नीदरलैंड को शुरुआती मुकाबले हराए। वहीं भारत ने अमेरिका और नामीबिया को हराया। 15 फरवरी को 24 घंटे बारिश
15 फरवरी को पूरे 24 घंटे बारिश का अनुमान है। सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 60% से 50% तक बारिश हो सकती है। मैच के दौरान शाम 7 से रात 12 बजे तक भी 10 से 20% तक बारिश की अनुमान जताया गया है। अनुमान- मैच के एक दिन पहले शुरू होगी बारिश कोलंबो में मुकाबले के एक दिन पहले 14 फरवरी की सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक 35% बारिश के चांस हैं। शाम 6 बजे तक 25% इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं रात 12 बजे तक 10% ही बरसात की आशंका है।
क्या कोलंबो में बारिश का मौसम है? आज ही कोलंबो पहुंच जाएगी टीम इंडिया टीम इंडिया आज रात 9.30 बजे तक कोलंबो पहुंच जाएगी। भारत ने मुंबई में अमेरिका को पहला मैच हराया, वहीं दिल्ली में नामीबिया के खिलाफ जीत हासिल की। पाकिस्तान भी 2 मैच जीत चुका है। अब 15 फरवरी का मुकाबला जीतने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर अपनी पोजिशन को मजबूत कर लेगी। बारिश की वजह से मैच नहीं हुआ तो क्या होगा? अगर मुकाबला बेनतीजा रहा तो दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट मिलेगा। ग्रुप स्टेज मुकाबलों के लिए रिजर्व डे नहीं रहता है, इसलिए अगर 15 फरवरी को मैच नहीं हो सका तो इसे बेनतीजा ही माना जाएगा। भारत को 1 ही बार हरा सका पाकिस्तान
टी-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 8 मुकाबले खेले गए। 7 में भारत और महज 1 में पाकिस्तान को जीत मिली। पाकिस्तान ने 2021 में दुबई के मैदान पर इकलौती जीत दर्ज की थी। वहीं भारत 2007 में पाकिस्तान को फाइनल भी हरा चुका है। ————————————- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… इंडियन ओपनर अभिषेक शर्मा दो दिन से अस्पताल में भर्ती:पेट में इन्फेक्शन, नामीबिया के खिलाफ कल खेलना मुश्किल भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा अस्पताल में डिस्चार्ज हो गए हैं। उन्हें पेट में इन्फेक्शन की वजह से दो दिन तक अस्पताल में रहना पड़ा। हालांकि, कल नामीबिया के खिलाफ होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप मुकाबले में उनके खेलने पर फैसला अभी बाकी है। पूरी खबर पढ़े…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here