मंदसौर की कर्मचारी कॉलोनी में एक व्यक्ति द्वारा बनाए अस्थाई डेरे में भट्टियां आदि लगाकर नकली घी बनाकर भरा जा रहा था। कोतवाली थाने से एसआई संदीप मौर्य ने अपनी टीम के साथ दबिश दी, मौके से कर्मचारी कॉलोनी के पीछे डेरे में रहने वाले नानु, बंशी सहित तीन आरोपितों को नकली घी बनाते हुए गिरफ्तार किया है।
