मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं को उनसे मिलने से पहले ही पुलिस ने रोक दिया। संभावित विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते कोतवाली और गणपति थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ ठाकुर नवलसिंह पेट्रोल पंप पहुंचे और जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष हर्षित ठाकुर सहित कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर आगे बढ़ने से रोक दिया।
