Indore MR-11 Road: इंदौर में बायपास से एबी रोड तक बनाई जा रही 60 मीटर चौड़ी एमआर-11 सड़क का निर्माण कार्य जारी है, लेकिन कई बाधाओं के कारण यह परियोजना तय गति से आगे नहीं बढ़ पा रही है। कुल 3.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क में करीब दो किलोमीटर हिस्से का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि शेष भाग में काम शुरू नहीं हो सका है।
