मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होने वाला है। 16 फरवरी से 6 मार्च तक सत्र की 12 बैठकें प्रस्तावित हैं। वहीं सदन में 18 फरवरी को बजट प्रस्तुत किया जाएगा। दूषित जल, विषाक्त कफ सीरप और सेना की अधिकारी पर अशालीन टिप्पणी पर कार्रवाई को लेकर इस सत्र में हंगामे के आसार हैं।
