भोपाल के गांधी मेडिकल कालेज (GMC) में एमबीबीएस की छात्रा रोशनी कलेश की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस को छात्रा के मोबाइल से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने मेडिकल पढ़ाई के दबाव को लेकर भावुक शब्द लिखे हैं। आलीराजपुर जिले की रहने वाली छात्रा का शव निजी हॉस्टल के बाथरूम में मिला था।
