Indian Railway News: चैत्र नवरात्रि शुरू होने में अभी एक महीने से अधिक का समय बाकी है, लेकिन ग्वालियर सहित अंचल के श्रद्धालुओं ने अभी से तीर्थ यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। वैष्णो देवी और अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए जाने वाली ट्रेनों में अधिकांश बर्थ पहले ही फुल हो चुकी हैं। एडवांस रिजर्वेशन पीरियड खुलते ही यात्रियों ने टिकट बुक करा लिए।
