Devi Ahilya Universityदेवी अहिल्या विश्वविद्यालय का दीक्षा समारोह 17 फरवरी को आयोजित होगा। इस बार 223 स्वर्ण और रजत पदक विद्यार्थियों को दिए जाएंगे, जबकि 221 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की जाएगी। वहीं, विद्यार्थियों की अधिक संख्या होने के कारण राजभवन ने कार्यक्रम में बदलाव किया है।
