राजगढ़ जिले के भूमडि़या गांव निवासी एक युवक 22 वर्ष की आयु में 24 वर्ष पहले बिना किसी को कुछ बताए घर से गायब हो गया था। उसके गायब होने के बाद परिजनों व रिश्तेदारों ने 2 वर्ष तक खोजा, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच हाल में जम्मू कश्मीर से कूपवाड़ा पुलिस ने भोजपुर थाने में संपर्क किया व युवक की पहचान कराई।
