मध्यप्रदेश में मनरेगा के तहत 2025-26 में भोपाल में छह फर्जी जॉब कार्ड सामने आए। सात जिलों में फर्जी भुगतान के मामलों में नोटिस, एफआईआर, सेवा समाप्ति और वसूली जैसी कार्रवाई की गई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने विधानसभा में यह जानकारी दी।
