MP Budget 2026 Updates: वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी बजट को लेकर जनता और विशेषज्ञों से सुझाव लिए गए हैं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों से भी उनकी जरूरत की जानकारी मांगी गई है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मना रही है। ऐसे में बजट (MP Budget 2026) का फोकस किसानों पर रहेगा।
