क्या आप भी ऐसा सोचते हैं कि आजकल के लोग शादी से दूर भाग रहे हैं? अगर हां, तो हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। एक प्रमुख मैट्रिमोनियल साइट की नई रिपोर्ट ‘द बिग शिफ्ट’ के अनुसार, भारत में शादी की परंपरा खत्म नहीं हो रही, बल्कि यह आधुनिक रूप में ढल रही है। पिछले एक दशक में सबसे बड़ा बदलाव शादी की उम्र में आया है।
