बताया जा रहा है कि कार काफी तेज रफ्तार में थी और उसने आगे चल रही स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्कूटी उछलकर डिवाइडर के बीच जा गिरी। हादसे का सटीक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।
