कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) के वरिष्ठ अंपायर मानिक गुप्ता की बुधवार को एक मैच के दौरान दुखद मृत्यु हो गई। शुक्लागंज के सप्रू मैदान में केडीएमए लीग के अंतर्गत वाईएमसीसी और पैरामाउंट के बीच मुकाबला खेला जा रहा था, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने मैदान पर धावा बोल दिया।
