टी-20 वर्ल्डकप का चौथा सुपर-8 मैच:WI-ZIM में टॉस थोड़ी देर में, पिछले 2 मैच में 2 वर्ल्ड चैंपियन को हरा चुकी जिम्बाब्वे

0
3

टी-20 वर्ल्ड कप का चौथा सुपर-8 मैच वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। थोड़ी देर में मैच का टॉस होगा। दोनों टीमें सुपर-8 राउंड में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में दो वर्ल्ड चैंपियन टीमों ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है। अब उसका अगला निशाना वेस्टइंडीज होगी, जिसे 16 साल पहले 2010 में हरा चुकी है। यह टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी एकमात्र जीत भी है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज लीग स्टेज में अपने चारों मुकाबले जीती थी। उसका टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर शानदार फॉर्म में हैं। वहीं पेसर्स और स्पिनर्स ने भी अपना काम बखूबी किया है। मैच का स्कोबोर्ड दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोस्टन चेज, शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमन पॉवेल, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी। —————————————
क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here