सारंगढ़-बिलाईगढ़ में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या:पड़ोसी ने धारदार हथियार से हमला किया, मृतकों में एक मासूम भी, 2 गंभीर

0
3

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में मंगलवार को घरेलू विवाद के चलते पड़ोसी ने एक ही परिवार के पांच लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है। घटना डोंगरीपाली थाना क्षेत्र के झाल गांव की है। आरोपी ने किसी बात को लेकर विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला किया। वारदात के बाद वह फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन डोंगरीपाली पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। SP और ASP मौके पर मौजूद घटना की सूचना मिलते ही एसपी आञ्जनेय वार्ष्णेय और एएसपी निमिषा पाण्डेय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति का जायजा लिया गया और क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाने और घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है। घायल लोगों का इलाज जारी है। ……………………… खबर अपडेट की जा रही है…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here