गरियाबंद की भालूडिग्गी-पहाड़ी में 46 लाख कैश मिला:50-60 नक्सली एक्टिव थे, चलपति की मौत के बाद संगठन टूटा, अब इलाका ‘लाल आतंक’ से मुक्त

0
2

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सली डंप से 46 लाख कैश मिला है। ओडिशा बॉर्डर से लगे ग्राम कड़ेदोरा के जंगल में भालूडिग्गी पहाड़ जहां नक्सलियों की बैठकें होती थी। इसी इलाके के निचले हिस्से में जमीन पर बड़ी मात्रा में कैश और डंप ड्रम में गाड़कर रखा गया था। सरेंडर नक्सलियों के इनपुट पर 28 फरवरी को पुलिस और सुरक्षाबलों ने बरामद किया। 1 साल पहले इसी इलाके में 80 घंटे तक चले एनकाउंटर में 16 नक्सली मारे गए थे। जिसमें 90 लाख इनामी और सीसी मेंबर चलपति भी मारा गया था। चलपति भालूडिग्गी पहाड़ से धमतरी, नुआपड़ा और गरियाबंद जिले को कंट्रोल करता था। ये पहाड़ नक्सलियों का डेरा होता था, हालांकि अब यहां एक भी नक्सली नहीं बचे हैं। मामला मैनपुर थाना क्षेत्र का है। पहले डंप से बरामद कैश में 2 लाख के 2 हजार के पुराने नोट और बाकी 500 रुपए के नोट हैं। दूसरे डंप में ग्रेनेड, बंदूक, हथियार थे। कैश और डंप की तस्वीरें देखिए… अब जानिए पूरा मामला जिले में शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सरेंडर कर चुके नक्सलियों से पुलिस को इनपुट मिला कि पहाड़ी क्षेत्र में बड़ी मात्रा में डंप और कैश गाड़ा गया है। जानकारी ये भी थी कि प्रतिबंधित संगठन सीपीआई माओवादी के शीर्ष लीडर ने गरियाबंद के जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में डंप छुपाया है। इस सूचना के आधार पर 28 फरवरी को गरियाबंद जिला पुलिस बल की ई-30 आप्स टीम और डीआरजी धमतरी की संयुक्त टीम मौके पर रवाना हुई। टीम ने ग्राम कड़ेदोरा के जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई सामग्री और 46 लाख 31 हजार 500 रुपए नकद राशि जब्त की। इन पैसों से पश्चिम ओडिशा का विस्तार करते नक्सली सरेंडर नक्सलियों ने पुलिस को बताया कि भालूडिग्गी एरिया में करीब 50-60 नक्सली एक्टिव थे। जनवरी 2025 में अटैक के बाद पूरा संगठन टूट गया। बरामद पैसों को लेकर जानकारी दी कि इन पैसों से पश्चिम ओडिशा का विस्तार किया जाना था। ये पैसे नक्सलियों को सैलरी देने, हथियार खरीदने, नेटवर्क बढ़ाने के मकसद से रखे गए थे। दो नक्सली डंप से 46 लाख कैश और हथियार जब्त एडिशनल एसपी धीरेंद्र पटेल ने जानकारी दी कि, नकदी और हथियार दो अलग-अलग डंप से मिली है। एक डंप से 46 लाख 31 हजार 500 रुपए बरामद हुए, जिनमें 100 पुराने 2-2 हजार रुपए के नोट और बाकी 5-5 सौ रुपए के नोट थे। दूसरे डंप से भारी हथियार, कारतूस और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त किए गए। गरियाबंद के सुरक्षा बलों ने अलग-अलग कार्रवाई में अब तक कुल 1 करोड़ 8 लाख रुपए नकद बरामद किया है। हालांकि इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। ……………….. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… 80 घंटे में मारे गए 3 करोड़ के 16 नक्सली: कई महीने से भालूडिग्गी में था चलपति, यहीं से करता था 3 राज्यों में नक्सल कंट्रोल छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अब तक के सबसे लंबे 80 घंटे तक चले नक्सल विरोधी अभियान में मारे गए 16 नक्सलियों में से 12 की पहचान हो चुकी है। इस ऑपरेशन में मारे गए नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 16 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here