सांसद नाग बोले- मुगलों ने आदिवासियों का इतिहास बदला:जनजातीय गौरव दिवस पर बालोद में कहा- यह प्रकृति के हिसाब से चलने वाला समाज

0
114

बालोद जिले के शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में जनजातीय गौरव स्मृति दिवस आयोजन में जनजातीय समाज की गौरव गाथा पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सांसद भोजराज नाग ने जनजातीय गौरव विषयों पर अपनी बातों को छात्र-छात्राओं के समक्ष रखा। सांसद भोजराज नाग ने कहा कि ये अवसर है आप सब छात्र-छात्राओं के लिए कि देश की आजादी से लेकर मुगलों के आक्रमण तक जनजातीय समाज के कार्यों को समझने का। उन्होंने कहा इस सृष्टि में सबसे पहले कोई मानव इस धरती में पैदा हुआ वो आदि मानव जनजातीय समाज का था। महादेव को बूढ़ादेव के रूप में पूजते हैं सांसद ने कहा कि हम महादेव को बूढ़ादेव के रूप में पूजते हैं और सबसे बुजुर्ग सबसे बड़े देव मानते हैं। सांसद ने कहा कि प्रकृति कभी किसी के लिए नहीं रुकती और प्रकृति के साथ छेड़छाड़ हो तो प्रकृति अपनी प्रकोप दिखाती है। वहीं सांसद भोजराज नाग ने रायपुर दक्षिण के चुनाव में भाजपा के जीत का दावा किया। प्रकृति के हिसाब से चलने वाला समाज सांसद नाग ने आगे कहा कि जनजातीय समाज के लोग प्रकृति के पास रहकर प्रकृति के हिसाब से चलने वाले लोग हैं। जब इस देश में संविधान वेद नहीं था तब से जनजातीय समाज की रीति नीति चलती आ रही है। उन्होंने कहा मध्य भारत के क्षेत्र गोंडवाना लैंड के नाम से जाना जाता था। लेकिन मुगलों ने इतिहास बदला। उन्होंने लिखा अकबर महान था। इतिहास के साथ छेड़छाड़ हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here