भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती, सस्पेंड:भूपेश बघेल भी खेत पहुंचे, दुर्ग में ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच झूमाझटकी

0
4

दुर्ग में भाजपा नेता के खेत में अफीम की अवैध खेती पकड़े जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में ग्रामीण भी खेत में पहुंच गए, जिन्हें पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान दोनों में झूमाझटकी हो गई। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं भाजपा ने बीजेपी नेता को सस्पेंड कर दिया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद 6 मार्च को रेड की गई थी, जिसमें करीब डेढ़ एकड़ में अफीम के पौधे बरामद हुए। मामला समोदा गांव का है, जहां भाजपा किसान मोर्चा के नेताओं के खेत में अफीम की चोरी-छिपे खेती की गई।भाजपा नेताओं का कहना है कि उन्हें अफीम की खेती की कोई जानकारी नहीं थी और जमीन अधिया (आधी फसल) पर दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पूछताछ की और जांच जारी है। अफीम की खेती की तस्वीरें देखिए…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here