भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस मैच को लेकर छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रेमियों के बीच काफी उत्साह है। राजधानी रायपुर में क्रिकेट फैंस ने भारत की जीत के लिए हवन-पूजन किया। 8 मार्च को खम्हारडीह थाना स्थित सुरेश्वर महादेव मंदिर में युवकों ने बैट लेकर भगवान शिव की अराधना की। हवन कर भारत की जीत के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही क्रिकेट प्रेमी आज के दिन को खास सेलिब्रेट करने के कई इंतजाम किए हैं। रायपुर के छत्तीसगढ़ क्लब में बड़े प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। कोरबा के अप्पू गार्डन में मैच देखने और लाइव ढोल परफॉरमेंस का आयोजन किया गया है। दुर्ग के शांति नगर दशहरा मैदान में लाइव प्रोजेक्टर में मैच देखा जाएगा। बिलासपुर और दंतेवाड़ा में भी प्रोजेक्टर लगाए गए हैं। क्रिकेट फैंस की कुछ तस्वीरें देखिए… छत्तीसगढ़ क्लब में शाम 6 बजे आयोजन अग्रवाल समाज की ओर से फाइनल मैच के मौके पर विशेष आयोजन किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी शामिल होंगे। इस आयोजन में सभी लोग मिलकर सामूहिक रूप से मैच देखेंगे। शाम 6 बजे से दर्शकों के लिए प्रोजेक्टर लगाकर मैच दिखाया जाएगा। सिविल लाइन स्थित छत्तीसगढ़ क्लब में भी मैच देखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां भी बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। फाइनल मैच को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है। कोरबा के अप्पू गार्डन में आज क्रिकेट का रोमांच कोरबा में क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच को दोगुना करने के लिए अप्पू गार्डन प्रबंधन ने एक भव्य ‘ऑफिशियल फैन पार्क’ अंतर्गत मैच के लाइव प्रसारण का आयोजन किया है। यहां बड़ा प्रोजेक्टर स्क्रीन्स, फ्री वेलकम ड्रिंक और लाइव लाइव ढोल परफॉरमेंस के इतंजाम है। बिलासपुर और दंतेवाड़ा में भी आयोजन बिलासपुर में श्री हनुमान सेवा समिति ने जबड़ापारा हाई स्कूल के मैदान में भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच का प्रसारण एलईडी वॉल पर किया है। इसके अलावा कुंदन पैलेस श्रीकांत वर्मा मार्ग में भी एलईडी स्क्रीन लगाकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए मैच का प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई है। दंतेवाड़ा में दुकान के बाहर प्रोजक्टर लगाकर मैच देख रहे हैं।
जानिए क्रिकेट प्रेमियों ने क्या कहा कहां देख सकते हैं मैच? इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार ऐप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का लाइव कवरेज भी फॉलो कर सकते हैं। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैकॉन्ची, मैट हेनरी, जिमी नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन। न्यूजीलैंड को आज तक नहीं हरा सके वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड से होगा। भारत चौथी बार टी-20 वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में है, टीम इससे पहले पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका को हरा चुकी है। वहीं श्रीलंका के खिलाफ हार भी मिली है, लेकिन कीवी टीम से पहली ही भिड़ंत होगी। वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत ने न्यूजीलैंड को अपने ही घर में 4-1 से टी-20 सीरीज हराई थी, लेकिन वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड और इतिहास पूरी तरह से कीवी टीम के पक्ष में है। दोनों के बीच अब तक 3 मैच खेले गए। हर बार न्यूजीलैंड ने बाजी मारी। 2007 में 10 रन, 2016 में 47 रन और 2021 में 8 विकेट से भारत को हार मिली। टी-20 वर्ल्ड कप में कोई भी टीम 3 खिताब नहीं जीत सकी, न ही किसी टीम ने अपने होम ग्राउंड पर टाइटल जीता है। 2012 में श्रीलंका के बाद भारत ही ऐसी टीम है, जिसने अपने होम ग्राउंड के फाइनल में जगह बनाई। तब श्रीलंका रनर-अप था। इतना ही नहीं, कोई भी टीम लगातार 2 टाइटल भी नहीं जीत सकी। यानी भारत के सामने 4 बड़े रिकॉर्ड्स को तोड़ने की चुनौती है।
