सरकारी अफसर की पत्नी से कारोबारी ने किया रेप:रायपुर में सेकंड हैंड गाड़ियों का करता है व्यापार, एट्रोसिटी की भी लगी धारा,स्वर्णभूमि से गिरफ्तार

0
1

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरकारी अफसर की पत्नी से रेप की वारदात हुई है। कारोबारी ने महिला को अपने कब्जे में लेकर जबरदस्ती बंधक बनाया, फिर दुष्कर्म किया। किसी तरह वो उसके चंगुल से निकालकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर स्वर्णभूमि निवासी आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। घटना सिविल लाइन थाना इलाके की है। जानिए क्या है पूरा मामला ? पुलिस के मुताबिक, 8 मार्च को आरोपी ने सरकारी अफसर की पत्नी को अपने कब्जे में लेकर बंधक बना लिया। उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद किसी तरह वह आरोपी के चंगुल से निकलकर थाने पहुंची। पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान आरोपी की पहचान स्वर्णभूमि क्षेत्र में रहने वाले कारोबारी गोपाल गोयल के रूप में हुई। वो सेकंड हैंड गाड़ियों का व्यापार करता है। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एट्रोसिटी और दुष्कर्म की धाराओं के तहत एक्शन पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की दुष्कर्म से संबंधित धाराओं के साथ-साथ अनुसूचित जाति और जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन का कहना है कि, मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। …………………………… इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में रिटायर्ड फूड इंस्पेक्टर ने किया रेप:युवती बोली-संजय दुबे ने फेसबुक पर दोस्ती की, न्यूड फोटोज खींची, ब्लैकमेल कर 3 लाख रुपए वसूले छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग के रिटायर्ड फूड अफसर संजय दुबे पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का आरोप लगा है। 23 वर्षीय युवती ने रायपुर के आरंग थाने में FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि फेसबुक पर संजय दुबे ने दोस्ती की, फिर मेरे घर में आकर रेप किया। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here