सिम्स जन औषधि केंद्र राज्य में सर्वश्रेष्ठ घोषित:अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने का लक्ष्य

0
2

बिलासपुर में भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित सिम्स जन औषधि केंद्र को वर्ष 2024-25 के लिए राज्य का सर्वश्रेष्ठ जन औषधि केंद्र घोषित किया गया है। यह सम्मान सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। इस उपलब्धि पर आज केंद्र से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को एक प्रोत्साहन कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष संजय अग्रवाल (आईएएस) की उपस्थिति में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिम्स के डीन डॉ. रमणेश मूर्ति ने की। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ. बी.एल. गोयल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल और मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. लखन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जन औषधि केंद्र की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं मिल रही हैं, जिससे उनके उपचार का खर्च कम हो रहा है और स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूती मिल रही है। कलेक्टर ने केंद्र के संचालन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा की भावना से कार्य करते रहने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम का संचालन और आभार ज्ञापन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला समन्वयक सौरभ सक्सेना ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here