ट्रक-ट्रेलर की टक्कर…ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत,VIDEO:केबिन में फंसा, निकल नहीं पाया, शीशा तोड़कर एक की बचाई गई जान, बलरामपुर में हादसा

0
2

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में ट्रक और ट्रेलर की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से ट्रेलर के ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं इस हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप घायल हो गया। ट्रक का शीशा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला गया। यह घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहली में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे हुई। ट्रक में चावल, वहीं ट्रेलर में क्लिंकर लोड था। पहले देखिए हादसे की तस्वीरें- अब जा​निए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, ट्रक राइस मिल से चावल लोड कर वाड्रफनगर की ओर जा रहा था, जिसे ग्राम विजयनगर के रहने वाला संतोष गुप्ता (44) चला रहा था। हादसे के बाद पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दीपिका से क्लिंकर लोड कर आ रहा था ट्रेलर जानकारी के मुताबिक ट्रेलर कोरबा के दीपिका से क्लिंकर लोड कर आ रहा था। सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर के बाद ट्रेलर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रेलर ड्राइवर अरबाज (28) अंदर ही फंस गया और बाहर निकल नहीं पाया। इससे आग की चपेट में आने से ट्रेलर ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत हो गई। ट्रक का शीशा तोड़कर ड्राइवर निकाला गया मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह ट्रक का शीशा तोड़कर ड्राइवर संतोष गुप्ता को बाहर निकाला। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और दमकल टीम को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल टीम ने पाया काबू कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रेलर पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि ट्रक से टक्कर के बाद ट्रेलर में लगी आग में एक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत की पुष्टि हो चुकी है। मृतक की पहचान अरबाज (28) के रूप में हुई है। वह झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। फिलहाल, पुलिस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। ……………………… हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… 2 ट्रकों की टक्कर..जिंदा जलकर ड्राइवर की मौत, VIDEO:रायगढ़ के घरघोड़ा में हादसा, पहले गाड़ी निकालने के चक्कर में संकरे पुल पर भिड़े छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 2 ट्रकों की टक्कर के बाद जिंदा जलकर एक ट्रक ड्राइवर की मौत हो गई। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला मार्ग पर हुई। दोनों गाड़ी के ड्राइवर ने अनुमान लगाया कि वे पहले गाड़ी निकाल लेंगे। लेकिन स्पीड कंट्रोल नहीं होने के कारण दोनों की भिंड़त हुई, और ट्रकों में आग लग गई। टक्कर के बाद एक ड्राइवर केबिन में फंस गया, बाहर नहीं निकल पाया और जिंदा जल गया। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here