मैकेनिक ने सुसाइड से पहले बनाया VIDEO…फिर लगाई फांसी:बोला-पुलिस की धमकियों से परेशान हूं; रूम-पार्टनर लड़की संग भागा, इसमें मेरा कोई हाथ नहीं

0
1

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पुलिस की प्रताड़ना और गाली-गलौज से परेशान होकर एक युवक ने फांसी लगा ली। युवक ने सुसाइड करने से पहले वीडियो भी बनाया है। जिसे अपने दोस्तों को भेज दिया। वीडियो में युवक ने बताया कि मुझे घरवालों का कोई टेंशन नहीं है। जब मैंने कुछ नहीं किया, तो जांजगीर-चांपा के पंतोरा थाने की पुलिस ने फोन कर मुझे गालियां दी और थाने बुलाया है। इतना गाली-गलौज करने बाद अगर थाने जाऊंगा तो मेरे साथ क्या होगा। मैं बहुत टेंशन में हूं। धीरेंद्र को भगाने में मेरा कोई हाथ नहीं है। दरअसल, पुलिस ने युवक पर आरोप लगाया कि, उसने अपने रूम-पार्टनर की लड़की के साथ भागने में मदद की है। इसी मामले में उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया था। इसी डर से युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। यह मामला कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी इलाके की है। अब जानिए पूरा मामला जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान 21 वर्षीय सनद कश्यप पिता धनीराम कश्यप के रूप में हुई है। वो जांजगीर-चांपा जिले के चोरभट्टी गांव का रहने वाला था। सनद उरगा थाना क्षेत्र के पताड़ी के पास स्थित अशोक लीलैंड कंपनी के वर्कशॉप में मैकेनिक का काम करता था। कंपनी की ओर से उसे रहने के लिए कमरा भी दिया गया था, जहां वह अपने रूम पार्टनर धीरेंद्र पाटले के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि, पहरिया गांव निवासी रूम पार्टनर धीरेंद्र शुक्रवार को गेवरा में रहने वाली एक युवती को लेकर फरार हो गया। इस मामले की युवती के परिजनों ने शिकायत पंतोरा थाने में की थी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस युवती और धीरेंद्र दोनों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान शुक्रवार सुबह पंतोरा पुलिस ने धीरेंद्र के रिश्तेदार अमन पाटले को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। इसी के फोन नंबर से सनद को कॉल किया। पुलिस ने फोन पर सनद को युवक-युवती को भगाने का आरोपी बताते हुए गाली-गलौज की और उसे पूछताछ के लिए थाने बुलाया। लेकिन सनद पुलिस की गाली-गलौज और इस मामले में फंसाने की धमकियों से इतना डर गया था कि, शुक्रवार शाम 5 बजे उसने रूम में ही पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। धीरेंद्र को भगाने में मेरा कोई हाथ नहीं- सनद सनद ने सुसाइड से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने कहा कि, “मुझे घर वालों से कोई टेंशन नहीं है, लेकिन पंतोरा पुलिसकर्मी मुझे गाली दे रहे हैं। जब मैंने कुछ किया ही नहीं तो इतना गाली क्यों दे रहे हैं और थाने बुला रहे हैं। अगर वहां जाऊंगा तो पता नहीं मेरे साथ क्या करेंगे। मैं बहुत टेंशन में हूं। धीरेंद्र को भगाने में मेरा कोई हाथ नहीं है।” 4 भाइयों में सबसे छोटा था इसके बाद सनद कश्यप ने फांसी फंदे पर झूल गया। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार में चार भाइयों में सबसे छोटा था। घटना की खबर मिलते ही उसके परिजन कोरबा पहुंच गए, जहां घर में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही इस मामले में उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि, घटना की सूचना मिली है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच की जा रही है। ……………….. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें रायपुर में गले में तार बांधकर लटका NEET कैंडिडेट:सुसाइड से पहले बहन से कहा था- पढ़ाई में दिक्कत हो रही, मानसिक दबाव में था राजधानी रायपुर के भाठागांव में रविवार को नीट अभ्यर्थी ने जीआई तार से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक छात्र की पहचान सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। वह 2 साल से रायपुर में किराए के मकान में रह रहा था और मेडिकल प्रवेश के लिए कर नीट की तैयारी कर रहा था। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here