कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने नक्सली डंप बरामद किया:4 आईईडी सहित विस्फोटक सामग्री मिली, 4 नक्सल स्मारक भी ध्वस्त किए

0
2

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए एक बड़े डंप को बरामद किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, जिसमें चार आईईडी भी शामिल हैं, जब्त की गई। इसके अतिरिक्त, जवानों ने चार नक्सल स्मारकों को भी ध्वस्त किया है। यह कार्रवाई रविवार को नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत की गई। बीएसएफ और पुलिस के जवानों ने थाना छोटेबेठिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम हापाटोला-बीनागुण्डा के जंगल में सर्चिंग के दौरान यह डंप खोज निकाला। बरामद सामग्री में चार आईईडी और अन्य नक्सली सामान शामिल थे। टीम ने चार स्मारकों को भी ध्वस्त किया सर्चिंग अभियान के दौरान, बीएसएफ और डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम ने ग्राम कलपर-आमाटोला में नक्सलियों द्वारा बनाए गए चार स्मारकों को भी ध्वस्त कर दिया। बरामद की गई सामग्री में तीन प्रेशर कुकर आईईडी (एक 10 किलोग्राम और दो 5-5 किलोग्राम), एक पाइप आईईडी, बिजली के तार का एक बंडल, तीन नक्सल वर्दी, फटाखे, नक्सल साहित्य और अन्य नक्सली सामग्री शामिल हैं। सुरक्षाबलों ने बरामद की गई सभी आईईडी को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here