अननेचुरल सेक्स किया…छात्र ने डांस टीचर को मार-डाला:फिर से संबंध बनाने कर रहा था ब्लैकमेल, चाकू से रेता गला; इंटरनेट पर चौंकाने वाली सर्च-हिस्ट्री

0
3

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अननेचुरल सेक्स के लिए दबाव बनाने पर 10वीं के छात्र ने शिक्षक की हत्या की दी। शिक्षक नाबालिग को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे परेशान होकर नाबालिग ने चाकू से शिक्षक का गला रेत दिया। 56 दिनों के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया है। मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक शिक्षक का नाम सत्यमदास मानिकपुरी (27) है, जो वार्ड नंबर- 26 में रहता था। सत्यमदास प्राइवेट स्कूल में डांस टीचर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। सत्यमदास ने नाबालिग छात्र (16 साल) से संबंध बनाए थे। इसके बाद वह लगातार संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। साथ ही संबंध नहीं बनाने पर सभी को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। पीछा छुड़ाने के लिए नाबालिग ने हत्या की साचिश रची और 17 जनवरी को सत्यमदास को बुलाया, फिर नर्सरी के पीछे ले जाकर चाकू से हमला कर मार डाला। वारदात के बाद नाबालिग मौके से भाग निकला। इसके अलावा उसने इंटरनेट पर बचने के तरीके सर्च किए। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने करीब 5 हजार मोबाइल नंबरों का एनालिसिस किया। इसके अलावा 500 से ज्यादा CCTV फुजेट खंगाले गए। 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई, तब जाकर पुलिस ने आरोपी नाबालिग को 15 मार्च को हिरासत में लिया। सोमवार को पुलिस ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूरे मामला का खुलासा किया है। सिलसिलेवार पढ़िए हत्या की पूरी कहानी… 17 जनवरी 2026 को पुलिस को लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि युवक के गले पर चाकू से वार कर हत्या की गई थी। जांच में मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 5 हजार मोबाइल नंबरों का एनालिसिस किया। 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की गई। सत्यमदास के परिचितों, दोस्तों, आसपास रहने वाले लोगों समेत 100 से ज्यादा व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही बदमाश प्रवृत्ति के लोगों, पूर्व अपराधियों, नशा करने वाले 40 से 50 संदिग्धों को भी थाने लाकर पूछताछ की गई। सत्यमदास के इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गतिविधियों की भी जांच की गई। इस दौरान पुलिस एक युवक के पास पहुंची, जो टीचर के इस करतूत के बारे जानता था और उसने ही नाबालिग की टीचर से जान पहचान कराई थी। इस आधार पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया। अननेचुरल सेक्स को लेकर ब्लैकमेल, फिर हत्या नाबालिग ने बताया कि सत्यमदास और उसके बीच करीब 3 महीने पहले से पहचान थी। दोनों के बीच अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बने थे। बाद में इसी बात को लेकर विवाद हुआ। सत्यमदास नाबालिग को बार-बार संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। नाबालिग ने बताया कि घटना वाले दिन उसने सत्यमदास को व्हाट्सएप कॉल कर अपने पास बुलाया। इसके बाद दोनों स्कूटी से घटनास्थल की ओर गए। नाबालिग घर से पहले ही चाकू लेकर निकला था। मौके पर पहुंचते ही उसने सत्यमदास के गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मोबाइल नदी में फेंका, सीन रिक्रिएट कराया गया घटना के बाद आरोपी ने सत्यमदास का मोबाइल और सिम नदी में अलग-अलग जगह फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर सीन रिक्रिएट कराया। उसकी निशानदेही पर नदी से सत्यमदास का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया। हत्या के बाद पैतृक गांव में छिपा रहा आरोपी घटना के बाद आरोपी अपने पैतृक गांव में छिपा हुआ था। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त की गई। घटना के समय पहने खून से सने कपड़े भी आरोपी ने गांव में छिपाकर रखे थे, जिन्हें बरामद कर लिया गया। मोबाइल में मिले कई संदिग्ध इंटरनेट सर्च जांच के दौरान नाबालिग के मोबाइल फोन की सर्च हिस्ट्री भी खंगाली गई। इसमें अपराध करने के बाद बचने के तरीके, मोबाइल ट्रैकिंग से बचाव, मनोविज्ञान से जुड़े विषय, साइकॉलोजिकल थ्रिलर, साउंडप्रूफ कैमरा, डर का पैटर्न, मानसिक थकान, सेल्फ हार्म, लड़कियों से बातचीत जैसे कई विषयों पर सर्च पाए गए। मोबाइल का परीक्षण गवाहों की मौजूदगी में किया गया और स्क्रीनशॉट लेकर पंचनामा तैयार किया गया। फिलहाल, पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। ………………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में नाबालिग से अननैचुरल सेक्स कर गला घोंटा: झाड़ियों के बीच कीचड़ में छिपाई लाश; 14 साल का लड़का गणेश देखने निकला था रायपुर में गणेश देखने गए एक नाबालिग से अननैचुरल सेक्स कर उसकी गला घोंटकर हत्या हो गई। वारदात के बाद लाश को झाड़ियों के बीच कीचड़ में छिपा दिया गया। 11 दिन बाद आसपास के लोगों को बदबू आई, तो उन्होंने झाड़ियों के बीच लाश देखी। इस मामले में पुलिस ने रविवार को मुख्य आरोपी सहित 3 को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here