Broom Vastu: फूल और सीक वाली झाड़ू एकसाथ रखना चाहिए या नहीं, जानिए क्या कहता है वास्तु

0
99

वास्तु शास्त्र में झाड़ू को न सिर्फ सफाई बल्कि इसको घर की समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी से भी जोड़कर देखा जाता है। घर में झाड़ू को सही दिशा और सही तरीके से रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है। इसलिए हमेशा उत्तर-पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में झाड़ू रखना शुभ माना जाता है। इन दिशाओं को धन की देवी मां लक्ष्मी की दिशा मानी जाती है। साथ ही कभी भी झाड़ू को खुले में नहीं रखना चाहिए। इसको हमेशा अलमारी या फिर किसी अन्य जगह पर छिपाकर रखना चाहिए।

इसके साथ ही घर में टूटा हुआ झाड़ू भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह निगेटिव एनर्जी को बढ़ाता है। सूर्यास्त के बाद झाड़ू उठाने में मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और झाड़ू को पैर भी नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसको सही दिशा में रखना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं कि क्या घर में फूल और सीक वाली झाड़ू को एक साथ रखना चाहिए या नहीं।

इसे भी पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: तुलसी के पास भूलकर भी न रखे ऐसे पौधे, वरना घर से चली जाएगी सुख-समृद्धि

घर में फूल और सीक वाली झाड़ू एक साथ रखना
अगर आप एक साथ फूल और सीक वाली झाड़ू रखते हैं। तो आप इन दोनों को साथ में रख सकते हैं। लेकिन झाडू़ को किसी अलमारी या कोने में छिपाकर रखना चाहिए। कभी भी झाड़ू खुले में नहीं रखना चाहिए। साथ ही झाड़ू हमेशा ऊपर की ओर रखें न कि नीचे की ओर। वहीं कभी भी दरवाजे के सामने भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। क्योंकि यह घर में प्रवेश करने वाली पॉजिटिव एनर्जी को रोकती है। अगर आप भी फूल और सीक वाली झाड़ू एक साथ रखते हैं, तो इन दोनों को हमेशा दक्षिण-पूर्व या फिर उत्तर पूर्व दिशा में रखें। क्योंकि यह दिशा धन और समृद्धि की दिशा मानी जाती है।
पश्चिम दिशा में नहीं रखनी चाहिए एकसाथ दो झाड़ू
बता दें कि पश्चिम दिशा को सूर्यास्त की दिशा माना जाता है। यह निगेटिव एनर्जी को अपने साथ जाने वाली दिशा भी मानी जाती है। इसलिए यदि आप पश्चिम दिशा में झाड़ू रखते हैं, तो इससे घर में निगेटिव एनर्जी का संचय हो सकता है। यह आर्थिक समस्याओं और धन हानि को भी आमंत्रित कर सकता है। साथ ही परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here