वीडियो वायरल होने के बाद युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंशू मिश्रा ने इसे पूर्व मंत्री का अपमान बनाते हुए ट्वीट भी किया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस सम्मान के साथ कांग्रेस के पूर्व मंत्री की प्रतिमा स्थापित कराई गई थी, उसे अपमानित करते हुए हटाया गया। उनकी प्रतिमा का सम्मानजनक तरीके से दूसरे स्थान पर स्थापित कराया जाना था।
