चैत्र नवरात्रि के अवसर पर महासमुंद के खल्लारी मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में संचालित रोप-वे का केबल अचानक टूट गया, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 5-6 श्रद्धालु घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु देवी दर्शन के लिए रोप-वे ट्रॉली में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक केबल टूट गया, जिससे 200 फीट ऊपर से ट्रॉली झटके के साथ नीचे आ गई और उसमें बैठे लोग घायल हो गए। इस हादसे में करीब 5 से 6 श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती घायलों में कुछ को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कुछ को मामूली चोटें लगी हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल, महासमुंद रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है। मौके पर राहत और बचाव कार्य हादसे के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि, मंदिर प्रबंधन और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और स्थिति को नियंत्रित किया। ……………………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… डोंगरगढ़ में रोप-वे ट्रॉली टूटकर गिरी: बाल-बाल बचे पूर्व गृहमंत्री पैकरा; प्रदेश महामंत्री भारत वर्मा को गंभीर चोट, रायपुर रेफर छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी धाम में शुक्रवार को हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी रोपवे की एक ट्रॉली अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई। इस हादसे में भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रायपुर ले जाया गया है। वहीं पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा इस हादसे में बाल-बाल बच गए। पढ़ें पूरी खबर…
