इस बार कौन सी टीम जीत सकती है IPL:कोलकाता के 4 पेसर्स इंजर्ड, मुंबई खिताब की दावेदार; टीमों का एनालिसिस, पार्ट-2

0
4

IPL का 19वां सीजन आज से शुरू हो रहा है। हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच ओपनिंग मैच होगा। RCB डिफेंडिंग चैंपियन है, वहीं SRH ने 10 साल पहले बेंगलुरु को फाइनल हराकर ही टाइटल जीता था। 2008 में शुरू हुए टूर्नामेंट को 7 टीमें जीत चुकी हैं, वहीं पंजाब, दिल्ली और लखनऊ को पहले टाइटल का इंतजार है। इंजर्ड पेसर्स ने 2024 की चैंपियन कोलकाता परेशानी बढ़ा दी है। वहीं 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इस बार खिताब की दावेदार नजर आ रही है। IPL टीम एनालिसिस स्टोरी के पार्ट-2 में बाकी 5 टीमों की डिटेल्स… 1. मुंबई इंडियंस
4 वर्ल्ड कप विनिंग प्लेयर शामिल
स्पिनर्स में अनुभव की कमी कप्तान
हार्दिक पंड्या ने मुंबई से पहले गुजरात की कप्तानी की। इतना ही नहीं, 2022 के पहले ही सीजन में टीम को चैंपियन भी बनाया। अगले सीजन टीम रनर-अप भी रही। 2024 में हार्दिक फिर मुंबई में शामिल हुए और कप्तान भी बना दिए गए। तब टीम 10वें नंबर पर रही, लेकिन पिछले सीजन 8 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बना ली। मुंबई ने एलिमिनेटर जरूर जीता, लेकिन क्वालिफायर-2 में पंजाब से हार मिली। हार्दिक ने तब 224 रन बनाने के साथ 14 विकेट भी लिए। वे 60 IPL मैचों में कप्तानी कर चुके हैं, 35 में टीम को जीत और 25 में हार मिली। टीम कॉम्बिनेशन
सभी प्लेयर्स फिट हैं, लेकिन दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह अक्सर इंजरी से जूझते रहते हैं। चाहर पिछले सीजन इंजरी के कारण ही सभी मैच नहीं खेल सके। उनके बैकअप के लिए टीम में शार्दूल ठाकुर मौजूद हैं। प्लेयर परफॉर्मेंस
जनवरी 2023 के बाद टॉप ऑर्डर ने 149.85 के स्ट्राइक रेट और 31.78 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 149.08 के स्ट्राइक रेट और 31.98 के औसत से स्कोरिंग की। स्पिनर्स ने 7.88 की इकोनॉमी से 154 विकेट लिए। वहीं पेसर्स के नाम 7.73 की इकोनॉमी से 264 विकेट हैं। पॉसिबल गेम प्लान
हर डिपार्टमेंट में स्ट्रॉन्ग मुंबई के पास बैटिंग और बॉलिंग दोनों के दम पर मैच जीतने की ताकत है। टीम अपने होमग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में 225 प्लस रन बनाकर जीतने पर फोकस करेगी। मुंबई के नाम IPL में सबसे ज्यादा 200 प्लस रन चेज करने का रिकॉर्ड भी है। एक्सपर्ट ओपिनियन
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने कहा कि रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर की तरह इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। उनके फील्ड पर होने से कप्तान को फैसले लेने में आसानी ही होगी। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि सूर्यकुमार यादव को कप्तानी करनी चाहिए। उनका वर्ल्ड कप एक्सपीरियंस मुंबई के काम आएगा। 2. कोलकाता नाइट राइडर्स
3 तेज गेंदबाज इंजर्ड, 1 बाहर
टूर्नामेंट के बेस्ट स्पिनर्स शामिल कप्तान
अजिंक्य रहाणे ने 2017 में पहली बार IPL टीम की कप्तानी की थी। तब से वे 38 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। 14 में टीम को जीत और 23 में हार मिली। पिछले साल KKR की कप्तानी संभाली, लेकिन टीम 7 मैच हारकर 8वें नंबर पर रही। रहाणे ने जरूर 147.73 के स्ट्राइक रेट से 390 रन बनाए, लेकिन टीम प्लेइंग कॉम्बिनेशन में कन्फ्यूज नजर आई। टीम कॉम्बिनेशन
हर्षित राणा और आकाशदीप इंजरी के कारण बाहर हो गए, वहीं बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान राजनीतिक विवाद के कारण IPL नहीं खेल पाएंगे। श्रीलंका के मथीश पथिराना भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। 4 अहम पेसर्स की गैरमौजूदगी में टीम की बॉलिंग कमजोर हो गई। KKR में ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी और सौरभ दुबे की एंट्री हुई, लेकिन तीनों का IPL अनुभव बहुत कम है। प्लेयर परफॉर्मेंस
टॉप ऑर्डर ने 163.99 के स्ट्राइक रेट और 36.26 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 150.88 के स्ट्राइक रेट और 29.08 के औसत से स्कोरिंग की। स्पिनर्स ने 7.29 की इकोनॉमी से 285 विकेट लिए। पेसर्स के नाम 8.63 की इकोनॉमी से 170 विकेट रहे। पॉसिबल गेम प्लान
KKR में 1 से 8 नंबर पर तक विस्फोटक बैटर्स हैं। गेंदबाजों की कमी के बाद टीम अब बैटिंग के दम पर ही मैच जीतने पर ध्यान देगी। स्क्वॉड में न्यूजीलैंड के फिन एलन और टिम साइफर्ट जैसे विस्फोटक ओपनर्स हैं, जो टीम को पावरप्ले में ही 80-90 के पार पहुंचा सकते हैं। एक्सपर्ट ओपिनियन
पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने कहा, कप्तान रहाणे पिछले सीजन प्रेशर में नजर आए। रिंकू सिंह को कप्तानी देने का सही समय आ चुका है। आंद्रे रसेल ने संन्यास ले लिया, टीम ने उनकी जगह कैमरन ग्रीन को जरूर खरीदा, लेकिन वे रसेल के मुकाबले बेहद कमजोर टी-20 प्लेयर हैं। 3. गुजरात टाइटंस
टॉप ऑर्डर का स्ट्राइक रेट 145+
स्पिनर्स के नाम 250+ विकेट कप्तान
2022 में डेब्यू के बाद गुजरात टाइटंस ने 4 में से 3 सीजन के प्लेऑफ खेले। हार्दिक के बाद शुभमन गिल ने कमान संभाली। 2024 में फ्लॉप रहने के बाद पिछले साल उन्होंने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। हालांकि, टीम मुंबई से एलिमिनेटर हार गई। शुभमन ने जरूर 155.88 के स्ट्राइक रेट से 650 रन बनाए। वे पिछले 6 सीजन से लगातार 400 प्लस रन बना रहे हैं। टीम कॉम्बिनेशन
पिछले सीजन इंजर्ड रहे ग्लेन फिलिप्स पूरी तरह फिट हैं, वे अपनी ऑफ स्पिन और विस्फोटक बैटिंग से टीम का बैलेंस बढ़ा रहे हैं। जिन्होंने 2025 से 150 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। पृथ्वीराज यारा इंजर्ड हो गए, उनकी जगह लेफ्ट आर्म पेसर कुलवंत खेजरोलिया को शामिल किया। इनके अलावा सभी प्लेयर्स पूरी तरह फिट हैं। प्लेयर परफॉर्मेंस
टॉप ऑर्डर ने 147.39 के स्ट्राइक रेट और 41.21 के औसत से स्कोरिंग की। मिडिल ऑर्डर ने 142.17 के स्ट्राइक रेट और 23.75 के औसत से रन बनाए। स्पिनर्स ने 7.72 की इकोनॉमी से 254 विकेट लिए। पेसर्स के नाम 8.39 की इकोनॉमी से 190 विकेट रहे। पॉसिबल गेम प्लान
रबाडा पिछले सीजन बहुत कम मैच खेल सके थे। इस बार वे फिट हैं, उनका साथ देने के लिए सिराज, प्रसिद्ध, साई किशोर और राशिद हैं। पिछले सीजन पावरप्ले में टीम की बॉलिंग खराब रही, इस बार टीम बॉलिंग के दम पर मैच जीतने पर फोकस करेगी। गिल, सुदर्शन और बटलर फिर एक बार टॉप ऑर्डर में टीम के ज्यादा से ज्यादा रन बनाते हुए नजर आ सकते हैं। एक्सपर्ट ओपिनियन
पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर ने कहा कि गुजरात का टॉप ऑर्डर बहुत अनुभवी है, लेकिन टीम के मिडिल ऑर्डर को सामने आकर परफॉर्म करना होगा। हार्दिक के जाने के बाद टीम को यहां परफेक्ट रिप्लेसमेंट नहीं मिल पाया है। आकाश चोपड़ा ने कहा है कि राशिद की इंजरी से टीम की बॉलिंग में धार नहीं आ पा रही है। 4. दिल्ली कैपिटल्स
पेसर्स के नाम महज 151 विकेट
ओपनिंग करेंगे राहुल, साथी मौजूद नहीं कप्तान
अक्षर पटेल को पिछले सीजन ही दिल्ली की कप्तानी मिली। टीम ने शुरुआती 5 मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन आखिर में 6 मैच गंवाकर प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। अक्षर ने खुद को ऊपर प्रमोट किया और 157.49 के स्ट्राइक रेट से 263 रन बनाए। हालांकि, बॉलिंग में वे कमजोर रहे और 5 विकेट ही निकाल सके। टीम कॉम्बिनेशन
दिल्ली ने कन्फर्म किया कि केएल राहुल इस बार ओपनिंग पोजिशन संभालेंगे। इंग्लैंड के बेन डकेट ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। ऐसे में करुण नायर या पाथुम निसांका को राहुल के साथ ओपनिंग मिल सकती है। लेफ्ट आर्म पेसर मिचेल स्टार्क शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे। वे अप्रैल के दूसरे सप्ताह में टीम के साथ जुड़ सकते हैं। प्लेयर परफॉर्मेंस
टॉप ऑर्डर ने 141.21 के स्ट्राइक रेट और 33.63 के औसत से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 142.46 के स्ट्राइक रेट और 30.92 के औसत से स्कोरिंग की। स्पिनर्स ने 7.61 की इकोनॉमी से 226 विकेट लिए। वहीं पेसर्स के नाम 8.54 की इकोनॉमी से 151 विकेट रहे। पॉसिबल गेम प्लान
दिल्ली की टीम भी पंजाब और मुंबई की तरह बैलेंस्ड हैं। 1 से 8 नंबर पर मजबूत बैटर्स का साथ देने के लिए कुलदीप, एनगिडी, नटराजन, अक्षर जैसे टी-20 स्पेशलिस्ट बॉलर्स भी हैं। दिल्ली अपनी बॉलिंग के दम पर ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने पर फोकस करेगी। पिछले सीजन टीम यहीं कमजोर नजर आई थी। एक्सपर्ट ओपिनियन
आकाश चोपड़ा ने कहा कि दिल्ली इस बार अपना ट्रॉफी का सूखा खत्म कर सकती है। टीम में मजबूत प्लेयर्स के साथ अच्छे बैकअप ऑप्शन भी हैं। डेविड मिलर और निसांका के आने से टीम की बैटिंग और भी ज्यादा मजबूत हो गई। कई एक्सपर्ट्स ने कहा कि राहुल को ओपनिंग भेजने का फैसला टीम के लिए बेस्ट है। 5. राजस्थान रॉयल्स
15 साल के वैभव ओपनिंग करेंगे
टॉप ऑर्डर का स्ट्राइक रेट 160+
कप्तान
रियान पराग पहली बार रॉयल्स की फुल टाइम की कप्तानी करेंगे। पिछले सीजन सैमसन के इंजर्ड होने के बाद उन्होंने 8 मैचों में कप्तानी की, लेकिन टीम को 2 में ही सफलता मिली। RR पिछले सीजन 10 मैच हारकर 9वें नंबर पर रही। पराग ने जरूर 166.53 के स्ट्राइक रेट से 393 रन बनाए। टीम कॉम्बिनेशन
ऑलराउंडर सैम करन इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए, उन्होंने पिछले वर्ल्ड कप में 6 विकेट लेने के साथ 167 रन भी बनाए थे। करन की जगह राजस्थान ने श्रीलंका के टी-20 कप्तान ऑलराउंडर दसुन शनाका को शामिल किया। शनाका पिछले 3 IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे, लेकिन हर बार रिप्लेसमेंट बनकर टूर्नामेंट में आ गए। हालांकि, वे 3 मैच ही खेल सके। प्लेयर परफॉर्मेंस
टॉप ऑर्डर ने 38.88 के औसत और 163.17 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। मिडिल ऑर्डर ने 155.74 के स्ट्राइक रेट और 26.09 के औसत से स्कोरिंग की। स्पिनर्स ने 7.93 की इकोनॉमी से 153 विकेट लिए। वहीं पेसर्स के नाम 8.78 की इकोनॉमी से 221 विकेट रहे। पॉसिबल गेम प्लान
राजस्थान की बैटिंग का दारोमदार वैभव, यशस्वी, पराग और हेटमायर पर रहेगा। इन्हें ही जिम्मेदारी से बैटिंग करते हुए टीम को जिताना होगा। स्पिन डिपार्टमेंट में जरूर बिश्नोई और जडेजा के होने से बॉलिंग मजबूत हुई, लेकिन पेसर्स की इकोनॉमी बहुत ज्यादा रहती है। टीम को एकजुट होकर खेलना होगा। एक्सपर्ट ओपिनियन
रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि पराग की जगह जडेजा को कप्तानी मिलनी चाहिए थे। पराग के लिए कप्तानी का पहला साल मुश्किल भरा था, वे प्रेशर में रहेंगे। रियान युवा हैं और उन्हें फिलहाल अपनी बैटिंग पर ही फोकस करना चाहिए। वहीं कृष्णमचारी श्रीकांत ने कहा कि राजस्थान के पास चैंपियन बनने वाली टीम नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here