राजस्थान-करण जौहर ने धुरंधर-2 के लिए बुक किया पूरा थिएटर:सिंगल स्क्रीन हॉल में मूवी देख भावुक हुए, बोले- याद आया 70 का दशक

0
3

बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने जैसलमेर में पूरा थिएटर बुक कराकर धुरंधर-2 मूवी देखी। शुक्रवार (27 मार्च) को प्राइवेट स्क्रीनिंग में करण के साथ केवल उनके कुछ टीम मेंबर्स थे। मूवी के बाद करण ने कहा कि- सिंगल स्क्रीन हॉल ने पुराने दिनों की याद ताजा कर दी। करण ने धुरंधर- 2 को जबरदस्त मूवी बताया। उन्होंने एक्टर रणवीर सिंह और डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। जौहर इन दिनों जैसलमेर के सूर्यगढ़ होटल में अपने चर्चित रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ की शूटिंग कर रहे हैं। सिंगल स्क्रीन और 70 के दशक की यादें ताजा जैसलमेर के रमेश टॉकीज (सिंगल स्क्रीन) में फिल्म देखने के अनुभव को साझा करते हुए करण भावुक हो गए। उन्होंने लिखा कि इस अनुभव ने उन्हें 70 के दशक के उन दिनों की याद दिला दी, जब वे सिंगल स्क्रीन पर फिल्में देखकर सिनेमा की दुनिया का हिस्सा बनने का सपना देखते थे। उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर-2’ ने उन्हें गर्व महसूस कराया है कि वे आज इस फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। रमेश टॉकीज के संचालक मांगीलाल कल्ला ने बताया कि करण जौहर ने शाम के शो के लिए पूरा सिनेमा हॉल बुक किया था। यह एक प्राइवेट स्क्रीनिंग थी, इसलिए आम दर्शकों के लिए प्रवेश बंद रखा गया था। इसके बावजूद, करण की मौजूदगी की खबर मिलते ही थियेटर के बाहर प्रशंसकों की भारी भीड़ जमा हो गई। करण ने फिल्म देखने के बाद बाहर निकलकर सिनेमा स्टाफ के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। इवनिंग शो एंजॉय किया जैसलमेर में फिल्म मेकर करण जौहर ने शुक्रवार को रमेश टॉकीज में फिल्म ‘धुरंधर-2’ की प्राइवेट स्क्रीनिंग देखी। उन्होंने शाम 5 से 9 बजे का शो अपनी टीम के साथ देखने के लिए पूरा थिएटर बुक कराया। फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर निर्देशक आदित्य धर और अभिनेता रणवीर सिंह की तारीफ की। इस दौरान थिएटर के बाहर लोग मौजूद रहे, जबकि करण इन दिनों शहर में शूटिंग के लिए रुके हुए हैं। देखिए PHOTOS… करण लिखे- ‘ये नया डायरेक्टर है, रिकॉर्ड तोड़ देगा’ करण जौहर ने फिल्म के निर्देशक आदित्य धर की तुलना दिग्गज फिल्मकारों से करते हुए लिखा, “टेस्टोस्टेरोन, हाइपर अल्फा एनर्जी और गहरी देशभक्ति पर चर्चा जारी रहेगी… लेकिन धुरंधर-2 इससे कहीं बढ़कर है। इसमें जसकीरत की दिल दहला देने वाली बैक स्टोरी है और मातृभूमि के लिए दिए गए बलिदानों की कहानी है।” करण ने आदित्य धर को नया डायरेक्टर बताते हुए उनके काम को मेनस्ट्रीम सिनेमा के लिए नया स्तर बताया। उन्होंने आगे लिखा, “आदित्य धर ने न केवल मेनस्ट्रीम सिनेमा का स्तर ऊंचा किया है, बल्कि एक नया पैमाना सेट कर दिया है। ये नया डायरेक्टर है! बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ के घुसेगा भी और हर रिकॉर्ड मारेगा भी!”
रणवीर सिंह के लिए लिखे- ‘तू क्या है यार!’ फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे रणवीर सिंह के अभिनय के बारे में करण ने लिखा, “रणवीर सिंह, तू क्या है यार? यह तुम्हारे करियर का अब तक का सर्वश्रेष्ठ (Best) काम है। तुम्हारा हर आंसू, तुम्हारी शांत निगाहें और तुम्हारा स्वैग साबित करता है कि तुम महान कलाकारों में से एक हो। तुम सच में एक ‘धुरंधर मूवी स्टार’ हो।” उन्होंने उनके एक्सप्रेशन, भावनात्मक सीन और स्क्रीन प्रेजेंस का जिक्र करते हुए उन्हें एक मजबूत मूवी स्टार बताया।
जैसलमेर में ‘द ट्रेटर्स 2’ की शूटिंग करण जौहर इन दिनों जैसलमेर के आलीशान होटल सूर्यगढ़ पैलेस में रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर उन्होंने फिल्म देखी और स्थानीय थियेटर की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। थियेटर संचालक मांगीलाल कल्ला ने बताया कि करण ने फिल्म के दौरान पॉपकॉर्न का लुत्फ लिया और स्टाफ के साथ बेहद शालीनता से मुलाकात की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here