धुरंधर 2 की कमाई में पाकिस्तानियों ने हिस्सा मांगा:बोले- ₹500 करोड़ ल्यारी वालों को दे दो, पैसों से इलाके की सड़कें बनेंगी

0
3

आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की कमाई को लेकर पाकिस्तान के ल्यारी इलाके के कुछ लोगों ने हिस्सा मांगा है। यह मांग एक वायरल वीडियो में सामने आई, जहां स्थानीय लोगों ने फिल्म की कमाई से अपने इलाके के विकास और सड़कों के निर्माण की बात कही। फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 10 दिनों में 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले भी फिल्म के पहले पार्ट ने 1300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म की कहानी पाकिस्तान के ल्यारी इलाके पर आधारित है, जहां दो गैंग्स की दुश्मनी और सत्ता संघर्ष दिखाया गया है। इसी संदर्भ में स्थानीय लोगों ने दावा किया कि फिल्म ने उनके इलाके को दिखाकर शानदार कमाई की है, इसलिए उन्हें भी इसका हिस्सा मिलना चाहिए। लोगों ने 500 करोड़ रुपए देने की भी मांग की ‘कंपैरिजन टीवी’ नाम के एक यूट्यूब चैनल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कुछ स्थानीय लोग फिल्म की सक्सेस पर रिएक्शन देते नजर आए। एक व्यक्ति ने कहा कि अगर फिल्म ने हजारों करोड़ कमाए हैं, तो उसका बड़ा हिस्सा ल्यारी के विकास में लगाया जाना चाहिए। वीडियो में कुछ लोगों ने 500 करोड़ रुपए या कुछ लोगों ने कुल कमाई का 70-80% हिस्सा देने की मांग रखी। उनका कहना था कि इलाके की सड़कों और बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब है, और फिल्म से हुई कमाई का उपयोग सुधार के लिए होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here