एमपी-छत्तीसगढ़, राजस्थान के युवा विधायकों का सम्मेलन:45 MLA दो दिन पढ़ेंगे संसदीय परंपराओं का पाठ, एजेंडे में विजन 2047 शामिल

0
2

मध्य प्रदेश विधानसभा में युवा विधायक सम्मेलन के लिए 3 राज्यों के 45 MLA पहुंच गए हैं। इनका स्वागत पारंपरिक लोक नृत्य से किया गया। इसके बाद विधायकों का ग्रुप फोटो खींचा गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राजस्थान के विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, मध्य प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। दो दिन तक चलने वाले युवा विधायक सम्मेलन में कुल पांच सत्र होंगे। पहले दिन यानी आज तीन सत्र होंगे। इनमें लोकतंत्र में नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने और विकसित भारत 2047 के विजन तक पहुंचने में युवा विधायकों की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा होगी। देखिए, तस्वीरें…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here